
कोहका में स्कूली छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए किया सजग

दुर्ग पुलिस पंहुची छात्राओं के बीच
भिलाई की स्वामी विवेकानंद स्कूल कोहका में डीएसपी ने क़ानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव की दी जानकारी


दुर्ग न्यूज, 21 फरवरी। हमर बेटी-हमर मान अभियान के तहत दुर्ग पुलिस, स्वामी विवेकानंद स्कूल कोहका भिलाई पंहुची। बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती शिल्पा साहू द्वारा बेटियों को उनके क़ानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई।
एसआई संगीता मिश्रा ने बच्चों एवं शिक्षिकाओं को सेल्फ डिफेंस एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया तथा अभिव्यक्ति ऐप घर जाकर डाउनलोड करने कहा।
उपस्थित छात्राओं द्वारा आत्म सुरक्षा एवं साइबर अपराध संबंधी प्रश्न किए गए।
