निकाह कबूल घर लाया और रिशेप्शन के पहले ले ली जान, दुल्हा दूल्हन दोनों की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज, 21 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के संतोषी नगर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक दिन पहले ही निकाह कुबूलने वाले दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे की जान ले ली, दोनों ने एक दूसरे को चाकू से मारा। बताया जा रहा कि आज मंगलवार को ही वलीमा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशां बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिसेप्शन (वलीमा) भी था। दोनों तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन चाकू मारा फिर खुद को भी उसी चाकू घायल कर लिया। इधर घटना की जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर दोनों की मौत हो गई फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। टिकरापारा पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बिना सेफ्टी उपकरण के फ्लैक्स लगा रहा था, HT लाइन टच होने से गई जान | Accident while applying flakes keeping the safety norms in mind