छत्तीसगढ़ में बाघ की दहशत 🛑 अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर देखा गया

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 मार्च। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से एक बाघ ने आतंक मचाकर रखा है, वो जिले के अलग-अलग जंगलों में घूम रहा है और कई मवेशियों को खा चुका है। इस बीच उसने जंगली सुअर को भी अपना शिकार बनाया। एक बार फिर से लोगों ने उसे कैलाशपुर के जंगल में देखा है। दहशत में कई लोगों ने इस क्षेत्र को छोड़ दिया हैं।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर इलाके से यह जंगल लगा हुआ है। यहीं पर बाघ विचरण कर रहा है। कई बार उसकी दहाड़ सुनाई दी है जिसकी वजह से लोग काफी दहशत में है। पास ही अंबिकापुर-बनारस मार्ग भी है जिससे वन विभाग की टीम बाघ पर विशेष रूप से निगरानी रखे हुए है। लोगों से भी जंगल की ओर नहीं जाने को कहा गया है।
बताया गया कि कुछ लोग मंगलवार की सुबह कैलाशपुर जंगल की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने बाघ को देखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई थी। यह जंगल ग्राम मोरन और खरहरा नाले के बीच है। इस वजह से वन विभाग और पुलिस की टीम कड़ी निगरानी रख रही है। वे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को सुरक्षित वहां से निकाल रहे हैं। फिर यही बाघ मंगलवार शाम को खरहरा जंगल में पहुंच गया था। यहां भी लोगों ने उसे विचरण करते देखा है। इस वजह से भी लोग और डरे हुए हैं। एक सप्ताह पहले इसी बाघ ने ही ग्राम पेंडारी के एकनारा पारा में एक बैल को मार डाला था। ग्रामीणों के अनुसार 3 दिन तक उसने बैल का मांस खाया था। इस घटना के एक महीने पहले बाघ ने सूरजपुर जिले के बिहारपुर क्षेत्र में कई मवेशियों की जान ले ली थी।

Share this
READ MORE  मौसम में उतार-चढ़ाव, खरीदी केंद्रों में तिरपाल के भरोसे धान की सुरक्षा, 14.59 लाख क्विंटल धान खुले में | Fluctuations in weather, protection of paddy in procurement centers by tarpaulin, 14.59 lakh quintals of paddy in the open