दुर्ग से पटना होली स्पेशल ट्रेन 6 से चलेगी

Share this

दुर्ग न्यूज, 2 मार्च। रेलवे बोर्ड ने होली को देखते हुए दुर्ग से लेकर पटना के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन‌ दुर्ग से पटना और पटना से दुर्ग के बीच मात्र एक ही फेरा लगाएगी।

गौरतलब हो कि रेलवे में त्यौहार के मौके पर काफी भीड़ चल रही है। सबसे अधिक भीड़ दुर्ग-बिलासपुर और गया-पटना के बीच चलने वाली ट्रेनों में हो रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिये चलाई जायेगी। दुर्ग से यह ट्रेन 08793 नंम्बर के साथ और पटना से 08794 नम्बर के साथ चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर/ एसएलआरडी, 4 सामान्य, 12 स्लीपर, 2 एसी-III सहित कुल 20 कोच होंगे।
दुर्ग से पटना के लिए चलने वाली होली स्पेशल 6 मार्च सोमवार को दोपहर मध्यांह 3 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह पटना से 08794 पटना-दुर्ग 9 मार्च गुरुवार को शाम 5:10 बजे छूटेगी और अगले दिन 10 मार्च को 21 बजे पहुंचेगी।

Share this
READ MORE  एकलव्य आवासीय स्कूल के प्राचार्य को थमाया नोटिस | Notice handed over to the principal of Eklavya Residential School