हवाई फायर करने वाले युवक की अब जेल में मनेगी बर्थडे पार्टी, देशी कट्टा जब्त, देखें विडियो

Share this


🛑 देशी कट्टा और कारतूस खोखा जब्त
भिलाई नगर, 2 मार्च। दुर्ग जिले में लगातार घटित हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव को खबर मिली कि देवबलोदा चरोदा निवासी के गौतम अपने पास देशी कट्टा रखा हुआ है और अपने जन्मदिन की पार्टी दोस्तों के साथ उसने हवाई फायरिंग भी की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

एसपी ने सूचना पर टीम भेजा और के गौतम को देवबलोदा चरोदा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारम्भिक पूछताछ पर आरोपी पुलिस को गुुमराह करता रहा किंतु सघन पूछताछ के दौरान उसके मोबाईल फोन पर जन्मदिन के दिन हवाई फायरिंग करते हुये रिकार्ड किया गया वीडियो मिला। जिसके आधार पर पूछताछ करने पर उसने बताया कि 30 हजार रूपये में अनिल सोनी उर्फ गुड़वा नाम के व्यक्ति से कट्टा एवं कारतूस खरीदा और छिपाकर रखता था। आरोपी गौतम निवासी देवबलोदा चरोदा के निशानदेही पर देशी कट्टा व कारतूस का खोखा बरामद कर जब्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना पुरानी भिलाई से की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  लंबित मांगों पर संघर्ष करेगा फेडरेशन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन