नगपुरा-कोटनी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल बनाने मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन 

Share this

* नगपुरा-कोटनी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल बनाने मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन

*19 करोड़ 94 लाख से बनेगा पुल*

 

दुर्ग न्यूज। लोकनिर्माण विभाग द्वारा दुर्ग नगपुरा करेला मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 19 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसका शिलान्यास लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा ग्राम कोटनी के नदी तट पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पुरोहित द्वारा भूमिपूजन कार्य से हुई।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव ने की। विशेष अतिथि अध्यक्ष माटी कला बोर्ड बालम चक्रधारी, केश शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष नंद कुमार सेन,जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख , जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड, सरपँच संघ अध्यक्ष उपस्थित थे।

इस मौके पर मंत्री श्री साहू ने आमजनों को छत्तीसगढ़ी में सम्बोधित करते हुए आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आमजनों की सुविधा के लिए अनेक निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया है।कोटनी नगपुरा पर पुल के निर्माण से लगभग 50 गांव आपस में जुड़ जाएंगे, नदी अब उनके लिए बाधा नहीं बनेगी। मंत्री साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के मध्य विश्वास का रिश्ता होना चाहिए। आगे कहा कि सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव ने ने भी जनसमुदाय को सम्बोधित किया। शिवनाथ नदी पर जिस पुल के लिए शिलान्यास किया गया है उसके निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन की समस्या दूर होगी।

Share this
READ MORE  पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने करें कारगर पहल: कावरे, संभाग आयुक्त ने ली कलेक्टरों की बैठक