Life will NEVER be the same without you SATISH ! सतीश कौशिक का निधन, अनुपम ने दी श्रद्धांजलि

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 मार्च। मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। 67 साल की उम्र में उन्होंने कल रात आखिरी सांस ली। सतीश कौशिक (Satish Kaushik Death Reason) का निधन 8 मार्च की देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश कौशिक की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। सतीश कौशिक ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1993 में रूप की रानी, चोरों का राजा जैसी फिल्मों में बतौर निर्देशक के तौर पर काम किया था। अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, लेकिन अपने जिगरी दोस्त के बारे में ये लिखूंगा, ऐसा कभी नहीं सोचा था। अनुपम खेर ने लिखा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम. Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति।
आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने अपने 2 साल के बेटे को खो दिया था। बेटे की मौत ने उन्हें झकझोर दिया था। वो टूट गए थे। इसके बाद 56 साल की उम्र में सतीश को दोबारा पिता बनने का सौभाग्य मिला था। उनकी बेटी वंशिका का जन्म सरोगेट मदर के जरिए हुआ था।
सतीश कौशिक ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।
बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीन राइटर सतीश कौशिक के निधन की खबर से सभी स्तब्ध हैं। कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि सतीश अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी एक्टिंग के सभी कायल थे। सतीश ने प्रोफेशनल लाइफ में सफलता का मुकाम हासिल किया था, वो स्क्रीन पर सबको खूब हंसाते थे, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। उन्होंने अपने बेटे को खो दिया था, जब वो सिर्फ 2 साल का था। बेटे की मौत ने उन्हें सन्न कर दिया था। इसके बाद सतीश 56 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने थे। अब वो सबको अपने पीछे रोता-बिलखता छोड़कर चले गए हैं।
सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। साल 1996 में उनके बेटे शानू कौशिक (Shanu Kaushik) की मौत हो गई थी। वो सिर्फ दो साल का था। बेटे की मौत ने सतीश को झकझोर दिया था। किसी तरह से उन्होंने खुद को संभाला था। फिर साल 2012 में 16 साल बाद सरोगेट मदर के जरिए बेटी वंशिका का जन्म हुआ था। उस समय सतीश 56 साल के थे।
नीना गुप्ता ने अपनी किताब ‘सच कहूं तो’ में इसी से जुड़ा एक जिक्र किया है। दरअसल, शशि से शादी करने से पहले सतीश ने नीना को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय नीना प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने नीना से कहा था कि ‘टेंशन मत लो। अगर बच्चे का स्किन डार्क हुआ तो बोलना कि वो मेरा है और हम शादी कर लेंगे।’ नीना और सतीश दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और वो नीना को सपोर्ट करना चाहते थे।
सतीश कौशिक दिल्ली में पले-बढ़े थे। इसके बाद वो पुणे चले गए और FTII में एडमिशन ले लिया। उन्होंने बतौर थिएटर आर्टिस्ट भी कई शानदार प्ले किए। साल 1983 में उन्हें शेखर कपूर संग काम करने का मौका मिला और ‘मासूम’ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया। वो मूवी में बतौर एक्टर भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर काम किया। अपने 30 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  Big News: पूर्व सीएम रमन सिंह होंगे स्पीकर, छत्तीसगढ़ को मिले दो डिप्टी CM, राज्यपाल से मिले विष्णुदेव साय