12वीं पास 18 से 40 वर्ष के लिए स्टेनो टाइपिस्ट सहित 3047 पदों पर निकली भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 मार्च। मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह 4 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3, स्टेनो टाइपिस्ट सहित कुल 3 हजार 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए आवेदन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) द्वारा 25 मार्च 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए तथा उम्र 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस ऑनलाइन माध्यमों से जमा करना होगा। एमपी के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 250 रुपये है। उम्मीदवार मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mponline.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक से भर्ती नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल के बाद ओमान में बंधक दीपिका हुई आजाद