ओडिसा आदर्श विद्यालय में टीचर और प्रिंसिपल के 1010 पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज, 9 मार्च। शिक्षा मंत्रालय उड़ीसा के अधीन स्कूलों में TGT, PGT टीचर और प्रिंसिपल पदों पर नौकरी पाने का मौका है। यह भर्तियां ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन ने निकाली है। जिसके तहत आदर्श विद्यालयों में 1010 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा करना है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल है‌ हांलाकि फीस भरने की लास्ट डेट 8 अप्रैल है। उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट oav.edu.in पर जाकर भर्ती के लिए फॉर्म भरना होगा।
आपको बता दें कि प्रिंसिपल पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष और न्यूनतम 32 वर्ष है जबकि अन्य पदों के लिए यह न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष है। आरक्षण के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, इंटरव्यू और परफॉर्मेंस टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित प्रिंसिपल का वेतन 67 हजार 700 रुपए प्रतिमाह, पीजीटी टीचर को 47 हजार 600 रुपये प्रतिमाह और टीजीटी टीचर को 44 हजार 900 रुपये है।

Share this
READ MORE  डाक विभाग में 41 हजार नौकरियां, योग्यता 10वीं पास, 16 लास्ट डेट