सड़क दुर्घटना में ग्राफिक्स एनिमेशन छात्र की मौत 🛑 कार की ठोकर से हुआ हादसा

Share this


भिलाई नगर, 10 मार्च। एक तेज रफ्तार कार की ठोकर से ग्राफिक्स एंड एनिमेशन छात्र परविंदर सिंह बरहा उर्फ चीकू (23 वर्ष) की मौत हो गई है। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड एसबीआई के पास एक बाइक सवार कार से टकरा गया है, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने चीकू को 112 एंबुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे ब्राड डेड घोषित कर दिया। टीआई याकूब मेमन ने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि चीकू की बाइक को कार वाले ने टक्कर मारी है या फिर वह खुद ही कार से टकराकर दुर्घटना का शिकार हुआ। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी, हालांकि मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
चीकू के पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी नंदनी रोड में कार रिपेयरिंग की शॉप है। उनका एक बेटा चीकू और 17 साल की बेटी तनीषा हैं। बेटा खरोरा यूनिवर्सिटी से ग्राफिक्स एंड एनीमेशन में बीईसी फाइनल सेमेस्टर में था। होली के दिन वो घर वालों से बोल कर निकला था कि वो अपने दोस्तों के पास जा रहा था। इसके बाद वो हाउसिंग बोर्ड में अपने दोस्तों से मिला, यहां से वो नंदिनी रोड की तरफ जा रहा था। तभी एसबीआई के सामने ये दुर्घटना हो गई। उनका बेटा एनिमेशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता था। घर वालों ने भी उसको लेकर बड़े-बड़े अरमान सजाए थे, लेकिन वो सब चूर चूर हो गए।

Share this
READ MORE  दुर्ग की महिलाओं से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस तीन महीने से तलाश रही थी