CRPF की 75 महिला ‘डेयर डेविल्स’ का मिशन 🟩 दिल्ली के इंडिया गेट से बाइकर्स जगदलपुर रवाना 🟩 17 दिनों में तय करेंगी 1848 किमी का सफर

Share this

दिल्ली, 10 मार्च। केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CRPF) के 84वें स्थापना दिवस पर परेड का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 75 ‘महिला डेयर डेविल्स’ बाइक ड्राइव करती हुईं गुरुवार को दिल्ली के इंडिया गेट से जगदलपुर रवाना हुईं। वे 1848 किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचेंगी। महिला सशक्तिकरण का मैसेज देते हुए यह यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरेगी। यह बाइक रैली 25 मार्च को जगदलपुर में समाप्त होगी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में उसी दिन सीआरपीएफ दिवस पर परेड आयोजित है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इस परेड की शुरुआत नई दिल्ली के इंडिया गेट पर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने की। उन्होंने फ्लैग दिखाकर बाइकर्स को रवाना किया। इंडिया गेट से जगदलपुर तक 1848 किलोमीटर की ये रैली पांच राज्यों को कवर करेगी। जिसमें दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से होकर छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अपनी इस पूरे सफर के दौरान महिला बाइकर्स स्कूली बच्चों,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के साथ काम करने वालों लोगों से संपर्क करेंगी। साथ ही उन्हें मोटिवेट भी करेंगी। CRPF के अफसर ने कहा कि इस रैली में भाग लेने वाली कई महिला बाइकर्स पहले बाइक चलाने में कंफर्ट नहीं थी। लेकिन उन्हें इसकी पूरी ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण के बाद अब वो एक बार में लगभग 300 किमी तक बाइक चला लेती हैं।

कई शहरों में रुकेगी रैली

सीआरपीएफ की इन महिला बाइकर्स का कारवां पांच राज्यों के कई बड़े शहरों में ठहरेगा। जिसमें ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल,भंडारा, रायपुर और कोंडागांव होगा। इस पूरी यात्रा के दौरान कई जगहों पर फ्लैग इन फ्लैग ऑफ सेरेमनी भी होगा।

READ MORE  करनाल, हरियाणा में आयोजित 72वां ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक, SSP राम गोपाल गर्ग ने खिलाड़ियों को दी बधाई 
Share this