हास्पिटल में किन्नर का हंगामा, मेडिकल स्टाफ से मारपीट

Share this

दुर्ग न्यूज, 11 मार्च। काजल नाम की किन्नर ने दुर्ग जिला अस्पताल में शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया है। वह अपने दोस्त का इलाज कराने हास्पिटल पहुंची और मेडिकल स्टाफ से मारपीट करने लगी।
बताया जा रहा है कि किन्नर ने मेडिकल स्टाफ से बदसलुकी की और मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद मेडिकल स्टाफ सभी कामकाज बंद कर कोतवाली थाना पहुँच गया। पुलिस टीम तत्काल हास्पिटल पहुंची और किन्नर को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में नर्स मिनाक्षी बारीक (40 वर्ष) ने शिकायत की है कि काजल नामक ट्रांसजेंडर अपने साथ दुर्गा नामक मरीज को नशे की हालत मे कल रात 8 बजे अस्पताल लेकर आया। उनके पास शराब की बोतल भी थीं। डाक्टर के चेकअप बाद सिस्टर के द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाया गया। जब मिनाक्षी दूसरे मरीज का काम कर रही थी तभी काजल ट्रांसजेंडर ने उसे गालियां देते हुए हाथ मुक्का मारपीट कर चोट पहुंचाया। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 353, 332, 186 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Share this
READ MORE  कला मंदिर के मंच पर कल जीवंत होगा ‘कलाकार का स्वप्न’