भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अजय अध्यक्ष, 29 से मनाया जाएगा महोत्सव

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 14 मार्च। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 29 मार्च से 4 अप्रैल तक मनाया जाएगा। यह निर्णय नवगठित समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया। समिति का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। नई समिति के पदाधिकारी इस प्रकार हैं।

अध्यक्ष अजय श्रीश्रीमाल ( तृप्ति ग्रूप), उपाध्यक्ष संदीप लुहाड़िया,
किशोर श्रीश्रीमाल, शशांक चोपड़ा, महासचिव चुन्नी लाल दुग्गड़, सह सचिव मनोज बाकलीवाल, राजा कांकरिया,
पीयूष पारख, कोषाध्यक्ष रितेश बुरड़, प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती, सर्व सहमति से बनाये गये। इसके पश्चात समिति द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर जन्मकल्याणक महोत्सव 29 मार्च से 4 अप्रैल तक मनाने का निर्णय लिया है। सात दिवसीय भव्य आयोजन के लिए जन्म कल्याणक महोत्सव
समिति ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। महोत्सव हर्ष और उल्लास के वातावरण में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। समिति गठन के पूर्व बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मदन जैन ने की। बैठक में बीते तीन वर्ष के कार्यकाल के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया।

Share this
READ MORE  कामधेनु विवि में बकरी पालन प्रबंधन एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण 4 से 6 अक्टूबर तक