Govt TEACHER के 7471 पदों पर वैकेंसी, 42 साल तक के उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई, कल तक ही है समय

Share this

इंग्लिश, होम साइंस, संगीत, फिजिकल एजुकेशन, आर्ट, संस्कृत, साइंस, उर्दु विषय के शिक्षकों की भर्ती

दुर्ग न्यूज डेस्क, 14 मार्च। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने टीजीटी टीचर के 7 हजार 471 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें मेवात कैडर के लिए 1 हजार 341 पद और अन्य जिलों में कुल 6 हजार 130 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए 18 से 42 साल तक की उम्र के उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर 15 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं। इंग्लिश, होम साइंस, संगीत, फिजिकल एजुकेशन, आर्ट, संस्कृत, साइंस, उर्दु के टीचर्स की इस भर्ती के अंतर्गत पुरुषों के लिए जनरल कैटेगरी, अन्य राज्य के उम्मीदवारों और EWS कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 150 रुपए देने होंगे। वहीं, हरियाणा के रहने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस 35 रुपए है। इसके आलावा, महिलाओं के लिए जनरल कैटेगरी और EWS उम्मीदवारों के लिए फीस 75 रुपए है जबकि हरियाणा की रहने वाली महिला उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 18 रुपए जमा करने होंगे। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 34 हजार 800 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। आवेदन के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर वेबसाइट के होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना है। Haryana HSSC Trained Graduate Teacher TGT Online Form 2023 के लिंक पर जाएं। अगले पेज पर Online Application लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें। रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें।

Share this
READ MORE  Big Bus Accident: डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग, 13 लोग जिंदा जले, घायल अस्पताल में भर्ती