मिराज थियेटर के बाद चोपड़ा पेट्रोल पंप सील, बीएसपी मैनेजमेंट की बड़ी कार्रवाई

Share this

भिलाई,15 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के इंफोर्समेंट यूनिट ने आज सुबह भिलाई होटल के पीछे स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा संचालित चोपड़ा पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। इंफोर्समेंट यूनिट प्रभारी के अनुसार लगभग 7 करोड़ रुपए की राशि भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से लेना बकाया है। इसकी वसूली के लिए न्यायालय से डिक्री पास होने के उपरांत आज सुबह कार्यपालक मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की उपस्थिति में भिलाई इस्पात संयंत्र विभाग के इंफोर्समेंट विभाग ने दस्ते के साथ उपस्थित होकर कार्रवाई की। इस दौरान इंडियन आयल कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर भी उपस्थित थे। उन्होंने अपना पक्ष रखने का प्रयास किया किंतु भिलाई इस्पात संयंत्र मैनेजमेंट राशि जमा होने तक किसी भी प्रकार की बात सुनने को तैयार नहीं है। इंफोर्समेंट विभाग की इस कार्यवाही से टाउनशिप में हड़कंप मचा हुआ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

यहां उल्लेखनीय है कि न्यू सिविक सेंटर भिलाई में संचालित मिराज सिनेमा को भी बड़ी राशि बकाया होने के चलते ही बीएसपी द्वारा सील किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, 4-5 किमी फैल गई