भिलाई नगर, 16 मार्च। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा शिकायत मिलने पर पटवारी हल्का नंबर 45, कोहका पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय से 5 लाख 26 हजार 305 रूपए प्राप्त हुए। इस राशि के बारे में पूछे जाने पर पटवारी द्वारा प्राप्त राशि का स्त्रोत स्पष्ट नहीं किया गया। मामले की जांच कर एसडीएम दुर्ग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर पटवारी शत्रुहन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
