बड़ा हादसा : कोल्ड स्टोर की छत ढही, 25 लोगों के दबे होने की आशंका

Share this

लखनऊ,16 मार्च। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जनपद में आज एक कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई। इस इमारत के गिरने से करीब 25 लोग मलबे में दब गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
संभल में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कोल्ड स्टोर की छत अचानक ढह गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 20-25 लोगों के छत के नीचे दबने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
यह घटना फैजगंज के बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी की बताई जा रही है। राहत बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य चल रहा है ताकि दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  फरवरी में सूख रही कन्हर नदी, 25 हजार की आबादी के लिए गंभीर जल संकट