प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आज-कल कई इलाकों में बारिश की चेतावनी

Share this

कुछ जगहों पर अंधड़ के साथ हो सकती है ओलावृष्टि
रायपुर, 17 मार्च । छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। अधिकांश हिस्सों में 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं। पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना भी जताई है। कुछ स्थानों पर अंधड़ और ओलावृष्टि भी हो सकती है। रायपुर और बिलासपुर में बारिश होने की खबर है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

छत्‍तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व से नमीयुक्त हवा बंगाल की खाड़ी से आ रही है। इसका प्रभाव अगले 20 मार्च तक बना रहेगा। इसके प्रभाव से गुरुवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैंऔर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट भी आएगी। इससे बढ़ते गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। संजय बैरागी, मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, बारिश के साथ तेज अंधड़ और गरज-चमक भी हो सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उसके लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

READ MORE  सीएसपी प्रभात ने दो बडे़ सटोरियों के अड्डे किए ध्वस्त, लंबे समय से कैम्प क्षेत्र में चल रहा था यह अवैध कारोबार
Share this