अग्नि दुर्घटना से पीड़ितों को मुआवजा वितरण, 25 परिवारों को मिली राहत

Share this

भिलाई नगर,18 मार्च। हॉस्पिटल सेक्टर में अग्नि दुर्घटना के बाद से हरसंभव मदद प्रभावित परिवारों दी गई। विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास, एमआईसी मेंबर सीजू एंथोनी, स्थानीय पार्षद कोमल टंडन ने प्रभावित परिवारों के मदद लिए स्पॉट पर जाकर निरीक्षण किया था। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों को राहत देने का कार्य किया गया। नजदीकी स्कूलों में परिवारों को ठहराकर उनकी मदद की गई, भोजन व्यवस्था सहित जरूरी सामग्रियों के इंतजाम किए गए। दस्तावेज बनाने के लिए शिविर लगाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाने के लिए भी कैंप का आयोजन किया गया। पीड़ित परिवार का सर्वे करने पर 25 परिवार निवासरत पाए गए थे। संयुक्त निरीक्षण के दौरान मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत प्रत्येक परिवार को 10 हजार 5 सौ रुपए की राशि प्रदान की गई। इसके मुताबिक 25 परिवारों को 2 लाख 62 हजार 500 की राशि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के तहत दी गई। मुआवजा राशि वितरण के दौरान जोन आयुक्त खिरोद्र भोई तथा अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु भी मौजूद थे।

Share this
READ MORE  जीपीएस देखकर अब चालान भेजेगी दुर्ग यातायात पुलिस, ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के लिए खतरे की घंटी