महादेव सट्टा में गिरफ्तार आरोपियों ने उगले कई काले कारोबारियों के नाम, एसपी बोले सभी को पकड़ो ढूंढ ढूंढ कर

Share this

भिलाई नगर, 18 मार्च। आज महादेव बुक आनलाईन सटोरियों को बैंक एकाउंट मुहैया कराने वाले गिरफ्तार आरोपियों ने एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव की पूछताछ में कई बडे़ सटोरियों का नाम लिया है। एसपी ने सभी आरोपियों की डायरी तैयार कर उन्हें खोज निकालने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपी लक्की ने पूछताछ में महादेव बुक के संचालक रवि उप्पल सहित कई पैनलिस्टों के नाम लिए हैं जो लक्की के माध्यम से आनलाईन बेटिंग में रूपयों के लेन देन हेतु बैंक खाते लेते रहे हैं। आरोपियों से बरामद मोबाईल के आधार पर कुछ बैंक कर्मियों की भी संलिप्तता सामने आई है जिसकी जांच जारी है। आरोपी ने महादेव सटोरिए मोंटी, कोहका कुरूद का गुरजीत सिंह उर्फ सोनू, नंदिनी निवासी जीवन, अहिवारा निवासी परविंदर सिंह, भिलाई का भरत, सुपेला का राज गुप्ता, वैशाली नगर का गोल्डी और अमनदीप सिंह के भी नाम लिए हैं जिनका दिल्ली नोएडा सहित कई अन्य राज्यों में स्थान बदल बदल कर आनलाईन सट्टा पैनल चलाया जा रहा है। रेड्डी और महादेव वाट्सएप ग्रुप से जुड़े कई पैनलिस्ट के नाम और नंबर सामने आए हैं‌। आठ लोगों का दुबई जाने के पासपोर्ट का डाटा भी जब्त किया गया है जिसमें से दो लोग दुबई गए हुए हैं बाकि छ: अब तक छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में पैनल चलवा रहे हैं।

Share this
READ MORE  महासमुन्द पुलिस ने पकड़ा 4.76 करोड़ का सोना, सोने (Gold) की बिस्किट और पत्ती की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई