

कबीरधाम और मरवाही में हुई घटना
बरगद पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली

दुर्ग न्यूज,19 मार्च। छत्तीसगढ़ के कवर्धा और मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। कबीरधाम में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों बारिश के कारण पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी आसमान से मौत की बिजली गिरी। ये घटना लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव की है। जहां बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश के साथ तेज बिजली चमकी। इसी बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दोनों के शव पाए गए।
मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण बरगद के पेड़ के नीचे ननकू साहू 54 वर्ष और परमानंद पटेल बैठे थे, तभी आसमान से बिजली गिरी और दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि रात से जिलेभर में तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई।
दूसरी घटना मरवाही में हुई। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 15 साल के नाबालिग बच्चें की मौके पर मौत हो गई। नाबालिग के छोटे भाई का जन्मदिन था और मौसम खराब होने के चलते बार बार बिजली गुल हो रही थी। तब नाबालिग मोमबत्ती लेने जाने के लिए घर से बाहर निकला था तभी हादसा हो गया। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीडाँड़ गांव के केंवट मोहल्ले की है यहां पर रहने वाले शुभम केवट कक्षा नवमी में पढ़ने वाला छात्र था और कल उसके छोटे भाई साहिल केंवट का जन्मदिन था। सभी घर मे जन्मदिन मनाने के लिए कमरे को सजा रहे थे गुबारे लगा रहे थे पर कल मौसम खबर होने की वजह से बारिश के साथ गरज-चमक के कारण बिजली बंद हो रही था काफी समय तक जब बिजली बंद हो गई जिसकी वजह से शुभम केंवट मोमबत्ती खरीदने के लिए मोहल्ले में दुकान जाने घर से निकला ही था उसी समय वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और गिर गया। अंधेरे की वजह से कुछ देर में लोगों की नजर शुभम पर पड़ी और उसे आनन फानन में 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लाया गया। जहां पर जांच उपरांत डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया शुभम अपने बुजुर्ग दादा और माँ के साथ रहता था। उसके पिता की विगत दिनों मलेरिया टाइफाईड बुखार से मौत हो गई।
