अवैध बोर खनन, मौके पर पहुंच एसडीएम ने की कार्रवाई, विधायक वोरा के आने से बढ़ी गहमा गहमी

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग, 20 मार्च। गर्मी के मौसम में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने शहरी क्षेत्र में बोर खनन पर रोक लगाई हुई है। इसके बाद भी दुर्ग शहर में धड़ल्ले से बोर खनन हो रहा था। दुर्ग एसडीएम आईएएस लक्ष्मण तिवारी जब इस पर कार्रवाई करने पहुंचे तो वहां दुर्ग विधायक अरुण वोरा कार्रवाई रोकने पहुंच गए।
श्री वोरा ने कहा कि कलेक्टर ने कब बोर खनन पर रोक लगाई न उन्हें पता है न बोर खनन कराने वाले को। ऐसे में कार्रवाई करना गलत है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर के गंजपारा निवासी विजय जैन रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार रात बोर खनन करा रहे थे। देर रात चोरी छिपे बोर मशीन चलने की जानकारी होते ही वहां दुर्ग एसडीएम लक्ष्मण तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने इस पर प्रियंका बोरवेल के खिलाफ अवैध बोर खनन की कार्रवाई की। विजय जैन ने इस कार्रवाई को रोकवाने के लिए दुर्ग विधायक अरुण वोरा को बुलवा लिया। अरुण वोरा भी रात में मौके पर पहुंचे और एसडीएम को कार्रवाई न करने की बात कही। एसडीएम ने विधायक की एक नहीं सुनी और बोलवेल मशीन को जब्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के मना करने के बाद भी कार्रवाई होने पर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मोबाइल टावर कंपनियों पर 83 लाख बकाया, बिजली बंद कर सील करेंगे, अनुज्ञा, नवनीकरण व अंतर राशि जमा नहीं किया