सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की जिला और ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंप कल से

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 21 मार्च। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में भर्ती करने के लिए जिला मुख्यालय तथा ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंपों का आयोजन कल यानि 22 मार्च से किया जा रहा है, इसके लिए अभ्यर्थी 10वीं कक्षा उत्तीर्ण व उसकी आयु 21 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। यह कैंप प्रातः 11 बजे से पंचायत समिति मसूदा, भिनाय एवं श्रीनगर के लिए 22 मार्च को, पीसांगन, जवाजा एवं अराई के लिए 23 मार्च को, अजमेर ग्रामीण एवं सिलोरा के लिए 24 मार्च को, नसीराबाद, केकड़ी एवं सरवाड़ के लिए 25 मार्च को तथा शेष अभ्यर्थियों के लिए 26 मार्च को आयोजित होगा।
सिक्योरिटी एण्ड इण्टेलीजेंस सर्विसेज की केन्द्रीय प्रशिक्षण अकादमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान का मासिक वेतन 10 हजार से 16 हजार, सुरक्षा सुपरवाइजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक होगा। नियुक्त कार्मिकों को पीएफ, ईएसआईसी, बोनस, मेडिकल सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतन वृद्धि, दुर्घटना बीमा, आवास व मेस आदि की सुविधाएं जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् भारत सरकार के ऐतिहासिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मेट्रो स्टेशन, हवाई अड्डा, बंदरगाह एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में स्थाई नियुक्ति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डवलपमेंट के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती करने के लिए कैंप का आयोजन जिला अजमेर में ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति में किया जा रहा है। अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। इस संबन्ध में भर्ती अधिकारी से मोबाईल नम्बर 8619863856 अथवा 9587638624 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
केडिडेट्स की ऊंचाई 168 सेमी, वजन 56 से 90 किलो के मध्य, सीना 80 से 85 सेमी जरूरी है ।। साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिजिकली फीट होना चाहिए।

Share this
READ MORE  सूचना सहायक के 2730 पदों पर रिटन, टायपिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी भर्ती