बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ 🟦 एक नक्सली ढेर 🟦 भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share this

बीजापुर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के नक्सल प्रभावित थाना गंगालूर क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। वहीं सुरक्षाबलों द्वारा भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है। मौके पर सुरक्षाबलों की सर्चिंग जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और तोड़का के बीच जंगलों में हुई है। पुलिस को माओवादियों की कंपनी नम्बर 2 कमाण्डर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश एवं अन्य की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। पहले से मौजूद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को देख फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ की यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नक्सलियों की फायरिंग के जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू की। दोनों ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक फायरिंग होती रही। इसके बाद सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग गए। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। मौके पर हथियार भी बरामद किए गए है जवान मौके पर सर्चिंग जारी रखें हैं। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और कहा है जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Share this
READ MORE  शैलेष ने कहा- आजाद हिंद फौज का विरोध करने वाले सत्ता पाने नेताजी को बता रहे अपना | Shailesh said- Those who oppose Azad Hind Faiz are telling their power to Netaji