CG में बाघ ने 3 युवकों पर किया हमला, 2 की मौत, 1 घायल

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 27 मार्च। उत्तरी छत्तीसगढ़ में बाघ का मूवमेंट लगातार जारी है। इस दौरान मवेशियों का शिकार बनाए जाने की खबर अक्सर मिल रही है। इसी बीच सूरजपुर में बाघ ने 3 लोगों पर हमला कर दिया है। जिसमें 2 की मौत हो गई,वहीं एक अन्य घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बाघ हमले की घटना ओड़गी ब्लॉक के कालामांजन गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह समय लाल (32), रायसिंह (30) और कैलाश सिंह (35) लकड़ी बीनने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर ही समय लाल की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल हुए कैलाश और रायसिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है।

Share this
READ MORE  मार्केट में करते थे पॉकिटमारी, सस्ती कीमत में खपाते थे चोरी का मॉल, 20 मोबाइल बरामद | Used to do pickpocketing in market and congested areas, used to consume stolen goods at cheap price, 20 mobiles recovered