बड़ा हादसा : मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, रैस्क्यू जारी हवन कर रहे 25 लोग गिरे

Share this

दुर्ग डेस्क, 30 मार्च। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आज रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया है। बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग उसमें गिर गए हैं। पुलिस और श्रद्धालु ने रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और 18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बावड़ी की गहराई कितनी है और इसमें पानी है या नहीं?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा हवन के दौरान हुआ। 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Share this
READ MORE  दिल्ली के सुल्तानपुरी में नए साल की पार्टी कर सहेली के साथ स्कूटी पर निकली थी अंजलि... दिल्ली हॉरर केस में CCTV फुटेज से खुलासा