बीएसपी मैनेजमेंट बीजेपी एजेंट की तरह कर रहा काम, डोम शेड बनकर ही रहेगा–आदित्य सिंह

Share this


दुर्ग न्यूज, 1 अप्रैल। नगर निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य व राधिका नगर वार्ड के युवा पार्षद आदित्य सिंह ने सेक्टर 9 हनुमान मंदिर भंडारा प्रांगण के पास हो रहे डोम शेड निर्माण कार्य को बीएसपी प्रबंधन द्वारा रोके जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है।
आदित्य सिंह ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन एक साजिश के तहत गुंडागर्दी व दादागिरी कर रहा है, कई दिनों से यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है तब बीएसपी प्रबंधन सोया हुआ था क्या? यहां पर धार्मिक आयोजन पिछले कई वर्षो से हो रहा है। बीएसपी प्रबंधन व अस्पताल प्रबंधन के कहने पर ही वर्ष 1972 से यहां भंडारा होता है और धार्मिक स्थल का विकास हो रहा है। बीएसपी प्रबंधन ने पहले कभी इस पर आपत्ति नहीं की तो क्या अब वह केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है?
उन्होंने कहा कि जय हनुमान सेवा वाहिनी व अन्य हिन्दू संगठनों को स्थानीय विधायक का संरक्षण मिला हुआ है। उनको डैमेज करने व उनकी बुराई करने के लिए बीएसपी प्रबंधन बीजेपी एजेंट के रूप में काम कर रही है। सौदर्यीकरण व डोम शेड निर्माण होता है तो बीएसपी प्रबंधन को दिक्कत क्या है? हमने बीएसपी अफसरों से पूछा कि डोम शेड के स्थान पर यहां पर क्या निर्माण होगा, तब बीएसपी के तोडूदस्ता के अफसरों ने कहा कि यहाँ पर विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होगा। जब उन्होंने विद्युत सब स्टेशन निर्माण से जुड़े कागजात मांगे तो बीएसपी अफसर हीला-हवाला करते हुए चुप हो गए।
आदित्य ने कहा कि एक भक्त एवं उनकी पत्नी के साथ झूमाझटकी व मारपीट की जानकारी प्राप्त हुई है। इस मामले की पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की गई है। आदित्य ने कहा कि डोमशेड का निर्माण होकर रहेगा। इसके लिए सभी रामभक्त एकजुट हैं। सेक्टर 9 भंडारा के निर्माण स्थल पर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, राम व हनुमान भक्त की सेना में प्रमुख रूप से पलाश, लिमेश, सुमीत पवार, प्रियांशु वर्मा, भोलू श्रीवास्तव, शेरू, शरद मिश्रा, अभय सिंह आशीष शुक्ला, डामेंद्र परगनिहा, पार्षद अभिषेक मिश्रा, अफरोज खान, संजीव, अतुल राय,थामस, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह, आकाश कनौजिया, अभिषेक सिंह, जसमीत सिंह कोडल, अमित उपाध्याय, अंकुश जायसवाल, अमीर सिद्धकी, रोहन सिंह, बी सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की घोषणा पत्र कमेटी का गठन, छत्तीसगढ़ से बाबा को मिली बड़ी जिम्मेदारी