सीएम कल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में करेंगे “भेंट मुलाकात” पुरई में लोगों से होंगे मुखातिब, 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 अप्रैल। मुख्यमंत्री 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात करेंगे। वे ग्राम पुरई में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 10 करोड़ 71 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 26 लाख रुपए के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री हितग्राहियों को 30 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व. श्री प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनारण भी करेंगे। इसके साथ ही वे ग्राम निकुम में दाऊ रामचंद्र देशमुख स्मृति में हो रहे प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में भी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामाजिक प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात भी करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  डबरीपारा को हराकर कटकोना ने खिताब जीता | Katkona won the title by defeating Dabripara