

दुर्ग न्यूज 1 अप्रैल। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी (साहू) बनाईं गई हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव एवं महामंत्री पवन साय की सहमति से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने दुर्ग जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की है। दिव्या कलिहारी दुर्ग जिला साहू संघ की महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रह चुकी हैं। वर्तमान में दुर्ग जिला साहू संघ की जिला उपाध्यक्ष हैं। श्रीमती कलिहारी पाटन ब्लाक के ग्राम चुनकट्टा निवासी हैं।

