AIIMS में रेडियोग्राफर सहित अन्य 155 पदों के लिए VACANCY, आज ही करें आनलाईन आवेदन

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 3 अप्रैल।‌ ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने DEO, रेडियोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती (AIIMS BECIL Recruitment 2023) के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार BECIL की ऑफिशियल वेबसाइट becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल, 2023 तक है। पदों की संख्या 155 है जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50 पद, रोगी देखभाल प्रबंधक (पीसीएम) के 10 पद, रोगी देखभाल समन्वयक के 25 पद, रेडियोग्राफर‌ के 50 पद, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 20 पद हैं। उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट/ इंटरव्यू / इंटरेक्शन के माध्यम से किया जाएगा।

उम्मीदवारों को ईमेल / टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। एप्लीकेशन फीस सामान्य के‌ लिए 885 रूपये (हर अतिरिक्त पद के लिए रु.‌ 590 अतिरिक्त), ओबीसी – 885 रूपये ( हर अतिरिक्त पद के लिए रु. 590 अतिरिक्त), एससी /एसटी – 531रुपये (हर अतिरिक्त पद के लिए 354 रुपये अतिरिक्त), भूतपूर्व सैनिक के लिए‌ 885 रूपये (हर अतिरिक्त पद के लिए 590 रूपये अतिरिक्त)‌, महिला 885 रूपये (हर अतिरिक्त पद के लिए र590 रूपये अतिरिक्त),‌ ईडब्ल्यूएस/पीएच 531 रूपये (हर अतिरिक्त पद के लिए 354 रूपये अतिरिक्त) हैं।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले में 485 पदों के लिए नौकरी का गोल्डन चांस, युवा 28 अप्रैल को पहुंचे प्लेसमेंट कैम्प