
भिलाईनगर, 4 अप्रैल । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज छग पंजाबी ब्राह्मण समाज की बैठक भिलाई निवास में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रोफेसर डीएन शर्मा ने की।


उन्होनें बताया कि पिछले दो वर्षो में कोरोना काल में समाज की गतिविधिया नही की जा सकी थीं, किन्तु अब समाज पुन: सामाजिक गतिविधियों को जारी रखेगा। समाज के महासचिव राकेश शर्मा ने समाज के प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होनें बताया कि समाज में लोगों को जोडऩे के लिये सभी सदस्यों का सहयोग लिया जायेगा। समाज के कोषाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सामान्य सभा की बैठक में वार्षिक शुल्क में कटौती करने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया। समाज के प्रत्येक सदस्य केवल पिछले दो वर्ष की ही सहयोग राशि 12 सौ रुपये ही देनी होगी। समाज के भवन के लिए भूखंड की मांग स्थानीय प्रशासन से करने की भी विधिवत घोषणा की गई।


समाज के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर भारद्वाज ने समाज को मजबूत बनाने के लिये सुझाव दिया। समाज के वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्य अवनी भूषण पुरंग पुरम ने चुनाव अधिकारी के रुप में समाज के आगामी 2 वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया। जिसमें सर्वसम्मति से विनोद कुमार शारदा अध्यक्ष, राकेश शर्मा महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी व अजय कौशल, सचिव पद पर श्रीमती स्वीटी कौशिक व यतीन्द्र पुरंग, कोषाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा को बनाया गया कार्यकारिणी के रूप में समाज के वरिष्ठ सदस्य अशोक जोशी, श्रीमती ज्योति पुरंग, ललित कुमार शर्मा, रवि शर्मा हरीश शर्मा, अनिल शर्मा, को बनाया गया मार्गदर्शक मंडल के रूप में ब्रह्मदत्त शर्मा, डीएन शर्मा तथा उमाशंकर भारद्वाज को बनाया गया। समाज में संरक्षक के रूप में ओमप्रकाश धरनी, ज्ञानेश्वर कौशिक को बनाया गया। इस अवसर पर समाज को और अधिक मजबूत करने तथा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का जोर दिया गया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती अंजू कौशल, श्रीमती सोनिया पुरंग, जितेन्द्र कुमार बक्शी, श्रीमती रीता बक्शी, श्रीमती सुषमा शर्मा, नीधि शर्मा, मधु शर्मा, विभा भरद्वाज, गारगी शर्मा, कविता शर्मा, व्ही शर्मा, ज्योति शर्मा, सुदेश शर्मा, सुरेश शर्मा, दिलीप शर्मा सहित अनेक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन अजय कौशल ने किया।
