दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताया शोक

Share this

दुर्ग,5 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी की कर्मठ नेत्री एवं दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव का निधन हो गया। उनकी तबियत बिगड़ने पर एक दिन पहले ग्रीन कारीडोर बनाकर उन्हें रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले जाया गया था। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक श्रीमती यादव का स्वास्थ्य विगत कुछ समय से खराब था। मंगलवार को ज्यादा गंभीर होने पर रायपुर ले जाया गया। आज उनके नहीं रहने की खबर आई। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा गृहमंत्री और क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की मिलनसार और कर्मठ नेत्री श्रीमती शालिनी रिवेन्द्र यादव का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होने दिवंगत आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दुख की इस घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Share this
READ MORE  *मछली मार्केट का नाम विश्राम मांझी रखने नम आँखें ले धरना पर बैठी शहीद की माँ, व्यापारियों का मिला समर्थन*