
जय हनुमान सेवा वाहिनी ने हर साल की तरह भव्य तरीके से मनाया श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव

भिलाईनगर, 5 अप्रैल। शहर में भगवान श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश भर से हनुमानजी के भक्त इस आयोजन में शामिल होने भिलाई आए हैं। सिर्फ यही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले से आकर्षक और मनमोहक झांकियां और डीजे भी इस आयोजन में शामिल हुई। सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर सहित पूरे शहर के 151 मंदिरों से भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए।
इस भव्य यात्रा में आंध्रपदेश की मां भरवा काली ग्रुप, ओडिशा की बलांगीर बैंड, महाराष्ट्र की जगदम्बा ढोल ताशा, राजनांदगांव की अघोरी ग्रुप, बस्तर के माडिया नाचा ग्रुप ने भव्य झांकी की प्रस्तुति दी। सभी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जो सभी के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। मंदिरों से भक्त ध्वज लेकर निकलेंऔर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 9 हनुमानजी के मंदिर पहुंचें। जहाँ सबसे पहले भगवान श्री हनुमान जी की भव्य महा आरती की गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए। हजारों भक्त एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर शहर के हर परिवार के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना किये।

