मुख्यमंत्री दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट मुलाकात

Share this

 

दुर्ग 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आएंगे। वे इस अवसर पर 39 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।दुर्ग शहरी विधानसभा में भेट मुलाकात के लिए कार्यक्रम स्थल गंजमंडी तय किया गया है। भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में जिला के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, दुर्ग (शहरी) विधायक अरूण वोरा, महापौर नगर निगम दुर्ग धीरज बाकलीवाल, सभापित राजेश यादव, प्रभारी अब्दुल गनी व अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित होंगे।

Share this
READ MORE  स्कूली बच्चों को बेहतर करियर विकल्प चुनने दिया मार्गदर्शन, सेमिनार में शामिल हुए 9वीं व 10वीं के विद्यार्थी