बीपी एवं शुगर की जांच हेतु 17 को विशेष शिविर, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर

Share this

दुर्ग न्यूज, 15 मई। जिले में एनसीडी अंतर्गत 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जनसामान्य में जागरूकता लाने एवं उच्च रक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। ‘‘स्वस्थ जीवन शैली‘‘ अपनाने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हाकित है। इस वर्ष की थीम ‘‘मेजर योर ब्लड प्रेशर एक्युरेटली, कंट्रोल इट, लाइव लॉन्गर‘‘ है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार 17 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बीपी एवं शुगर की जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर, जिला दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा बीपी, शुगर जांच के लिए आने वाले नागरिकों का निःशुल्क जांच किया जाएगा।

Share this
READ MORE  दुर्ग में आईएमए का 18वां वार्षिक सम्मेलन कल से अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे