आंध्रप्रदेश : तिरुमला से पूजा कर लौट रहे भक्तों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत

Share this

दुर्ग न्यूज डेस्क, 15 मई। आज आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कडपा जिले के पेंचयानंतपुरम गांव के निकट एक गाड़ी और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 6 लोगों ने अपनी जान गवां दी, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में 12 लोग सवार थे। सभी लोग तिरुमला मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे लेकिन पेंचियानंतपुरम गांव के निकट सामान से भरे ट्रक के साथ गाड़ी की टक्कर हो गई।

कड़पा के पुलिस अधीक्षक के के एन अंबुराजन के मुताबिक भक्तों से भरी गाड़ी तिरुमला से आ रही थी और सुबह 5 बजे कर्नाटक के बेल्लारी से लोहे के सामान से भरे ट्रक के साथ टकरा गई। उन्होंने बताया कि सभी भक्त तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर तड़ीपत्री की ओर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को अनंतपुरम ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में मारे गए लोगों के अभी नामों का पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी पिछले महीने अप्रैल में आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में 16 अप्रैल को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी।

Share this
READ MORE  भिलाई में भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का अपराध दर्ज