

दुर्ग,7 अप्रैल। आज दुर्ग विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे पटेल चौक में एकत्रित होकर गंज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे और श्री बघेल से मुलाकात कर दुर्ग शहर विधानसभा की जन समस्याओं एवं दुर्दशा के बारे में चर्चा करेंगे।
दुर्ग शहर विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से दोपहर 1 बजे पटेल चौक में एकत्रित होने जिला महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सुरेंद्र कौशिक ने अपील की है।

