दुर्ग जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के संतोष कुमार अध्यक्ष नियुक्त राज्य में 8 जिलों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा, जारी किया आदेश

Share this

रायपुर, 7 अप्रैल। राज्य शासन द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 28 की उपधारा 2 (क) एवं उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के नियम 6(क) के अंतर्गत गठित चयन समिति की अनुशंसा पर 8 जिलों के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गयी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जारी आदेश के अनुसार डाकेश्वर प्रसाद शर्मा को जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर, गोपाल रंजन पाणिग्रही धमतरी, सुश्री रंजना दत्ता कोरबा, आनंद कुमार सिंघल बिलासपुर, संतोष कुमार को दुर्ग, राकेश पांडेय सरगुजा, श्रीमती सुजाता जसवाल को जगदलपुर-बस्तर एवं प्रशांत कुन्डू को जिला उपभोक्ता आयोग जांजगीर-चांपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

राज्य शासन के आदेश के अनुसार इनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु इनमें से जो भी पहले हो तक के लिए की गयी है।

Share this
READ MORE  मंत्री बोलीं- नेताम ने नामांकन में दी थी गलत जानकारी, हमने केवल सच सामने लाया | Bolin- Netam gave wrong information in the nomination, we exposed the case of rape, the public did its work