छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, कल मिले 73 मरीज

Share this

रायपुर, 8 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना तेजी से प्रदेश में पैर पसारते जा रहा है। राजधानी रायपुर में कोरोना के केस बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटो में प्रदेश में कुल 73 नए कोरोना मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 959 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें प्रदेश में 73 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला है। प्रदेश में आज कोरोना पॉजेटिविटी रेट 7.61 है। छत्तीसगढ़ में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 388 हो गई है। हालांकि किसी के मृत्यु की खबर नहीं है।

प्रदेश में आज रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 40 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग 6, बिलासपुर 7, राजनांदगांव 2, धमतरी 1, दंतेवाड़ा में 1, महासमुंद में 2, गौरेला-पेंडा-मरवाही 7 तथा बलौदा बाजार में 2 मरीज मिले हैं।

Share this
READ MORE  20 साल में कर्मचारियों का वेतन पांच गुना तक बढ़ा पर चुंगी अभी भी 26 रु. | Salary of employees increased five times in 20 years but octroi is still Rs 26.