अकोला में तेज बारिश और तूफ़ान के कारण बाबूजी महाराज मंदिर के ऊपर गिरा नीम पेड़, दबने से 7 की मौत

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अकोला,10 अप्रैल। महाराष्ट्र के अकोला में तेज बारिश और तूफानी हवा के कारण बड़ा हादसा हो गया। रविवार को बालापुर तहसील में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर कैंपस के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिर गया। टिन शेड के ढहने से लगभग 40 लोग उसके नीचे दब गए। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 30 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अकोला मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के दौरान लगभग 40 लोग मौके पर मौजूद थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना रविवार शाम करीब 7 बजे एक मंदिर के सामने एक धार्मिक समारोह के दौरान हुई, जब भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पुराना नीम का पेड़ टिन शेड पर गिर गया। इसके नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैठे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, 35 से 40 लोग शेड के नीचे दब गए जबकि सात की मौत हो गई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।

फडणवीस ने ट्विटर पर लिखा, यह घटना दर्दनाक है। डिप्टी सीएम ने कहा कि घायलों में से कुछ को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामूली चोटों का इलाज बालापुर में चल रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

Share this
READ MORE  महाराष्ट्र के बीड में अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच की मौत 22 घायल एक अन्य घटना में 4 लोगों की मौत, एंबुलेंस टकराई ट्रक से