विहिप के आज बंद ऐलान का दिखा व्यापक असर‌, चक्काजाम कर जताया विरोध

Share this


भिलाई नगर, 10 अप्रैल। बेमेतरा में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ बंद ऐलान का भिलाई दुर्ग में व्यापक असर दिखा। पावर हाऊस जवाहर मार्केट और सर्कुलर मार्केट सोमवार को साप्ताहिक रूप से बंद रहता है लेकिन सुपेला, रामनगर, हाउसिंग बोर्ड, नेहरू नगर सहित टाउनशिप में विहिप की टोलियों ने रैली निकाल दुकानें बंद भी करवायीं। सुपेला गदा चौक और नंदिनी रोड पर सांकेतिक चक्काजाम भी किया गया।


आज सुबह से विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित हिन्दू संगठन और भाजपा के कार्यकर्ता अलग अलग टोली बना दुकानें बंद रखने की अपील करते रहे नतीजतन लोगों ने आज अपने व्यवसाय बंद ही रखे। इस दौरान कहीं कोई अप्रिय स्थिति न बने इसलिए भारी पुलिस बल भी लगाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने सुपेला गदा चौक से रैली निकाली जो कि वैशाली नगर, राम नगर, पावर हाऊस होते हुए टाउनशिप पहुंची। इस दौरान मार्केट की सभी दुकानें बंद रहीं।

Share this
READ MORE  भाजपा ने चुनाव के लिए तय किए स्टार प्रचारक, PM मोदी राजनांदगांव के साथ सरगुजा में करेंगे सभाएं