मां के सामने बेटे की गई जान, पिता ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम | Son died in front of mother, father died while taking him to hospital

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

हादसे में गई पिता-पुत्र की जान।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में युवक ट्रेन से टकराकर 10 फीट दूर जा गिरा और मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके पिता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कोटसागरपारा निवासी श्याम कारे (50) रोजी मजदूरी करता था। उसकी पत्नी तुलसा कारे (46) और बेटा उमेश कारे (29) भी उसके साथ काम करते थे। सोमवार की रात तीनों रिश्तेदारी में कोटा आए थे। रात में श्याम और उसके बेटे उमेश ने शराब पी रखी थी। तीनों खाना खाने के बाद रात में ही पैदल गांव जाने के लिए निकल गए। तुलसा कारे उनके आगे-आगे चल रही थी, जबकि, श्याम और उसका बेटा पीछे था।

ट्रेन से टकराकर 10 फीट दूर गिरा युवक।

ट्रेन से टकराकर 10 फीट दूर गिरा युवक।

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे तीनों रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे। तुलसा रेलवे ट्रैक पार कर आगे चली गई। इस दौरान श्याम और उमेश ट्रैक पर ही थे। तभी ट्रेन आ गई और दोनों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। ट्रेन की ठोकर से उमेश 10 फीट दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसके पिता श्याम के सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश होकर ट्रैक के किनारे गिर गया।

मां के सामने बेटा और पति की हुई मौत
इस हादसे के बाद आगे चल रही तुलसा दौड़ते हुए उनके पास आई। महिला अपने पति और बेटे को देखकर बदहवाश होकर चिल्लाने लगी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। इस दौरान घायल श्याम के साथ ही उमेश के शव को कोटा अस्पताल ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद श्याम को बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। वहीं, मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

READ MORE  पहले सामने अड़ाई कार, पीछे से हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई 5 मिनट की दहशतगर्दी | Eyewitness told 5 minutes of dashatgardi, said - obstinate car in front, assailants fired fast from behind

खबरें और भी हैं…