
दुर्ग न्यूज, 18 अप्रैल। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सहयोग एवं प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा कल 19 अप्रैल से श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन, सिविल लाइन में प्रारंभ हो रहे छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का शुभारम्भ शाम 5 बजे विधायक अरुण वोरा के मुख्य आथित्य एवं महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता में होगा । विशेष अतिथि समाजसेवी प्रवीण भाई आडतिया, लोहाना महाजन समाज के अध्यक्ष राजेश राजा एवं प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे उपस्थित रहेंगे। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि उक्त स्पर्धा से 4 खिलाड़ियों का चयन नेशनल अंडर-17 चेस चैंपियनशिप ओपन एवं गर्ल्स कैटेगरी के लिए किया जाएगा जो कि पंजाब के जालंधर शहर में 1 से 9 मई तक खेला जाएगा । जिला शतरंज संघ के सचिव मिथिलेश बंजारे, उपाध्यक्ष दिनेश जैन ,ललित वर्मा, मोरध्वज चंद्राकर, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी सह सचिव संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी ,आरके ताम्रकार स्पर्धा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। स्पर्धा के मुख्य आर्बिटर राकी देवांगन, ओमप्रकाश ,मिथिलेश बंजारे, एस के भगत, दिव्यांशु उपाध्याय होंगे।

