गुम या चोरी हुए 12 लाख के 101 मोबाइल सेट पीड़ितों को लौटाएगी दुर्ग पुलिस

Share this

भिलाई नगर, 18 अप्रैल। दुर्ग जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार रिपोर्ट प्रार्थियों द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। आईजी दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देश पर एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में गुम हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया। टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 101 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों कीमत तकरीबन 12 लाख रूपये को बरामद किया गया और अब संबंधित आवेदकों को विधिवत् वितरण किया जा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बिलासपुर रेंज पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा को दी शिकस्त, हर दिन हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, अतिथि बन रहा शहीद का परिवार