CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट, मौसम विभाग की लू से बचने अपील

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर,18 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने लू के लिए प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई है। बता दें कि, प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है।
राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर का कल का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सबसे गर्म जिले की बात की जाए तो सारंगढ़ में सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने की अपील जारी की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फूंक दी यात्री बस, यात्रियों को उतारा और जला दी