सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विवि को नेक ने दिया A+ ग्रेड

Share this

भिलाई नगर, 22 अप्रैल। यूजीसी द्वारा उच्च शिक्षण संस्थाओं के मूल्यांकन व प्रत्यायन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गठित नेशनल एसेसमेंट एवं एक्रीडीटेशन कौंसिल (नेक) बैंगलोर द्वारा प्रदेश के पंडित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विवि छत्तीसगढ़ को मूल्यांकन के बाद ए+ ग्रेड प्रदान किया गया है। यह प्रदेश का पहला विवि है जिसे ए+ ग्रेड (3.28 सीजीपीए) मिला है। देश के 14 मुक्त विश्वविधालयों में इस विवि का दूसरा स्थान है I
आपको बता दें कि नेक की टीम ने 11 से 13 अप्रैल के मध्य विवि के विभिन्न विभागों, क्षेत्रीय व अध्ययन केन्द्रों का सघन दौरा कर मूल्यांकन कर सौंपी रिपोर्ट के आधार पर गत दिवस आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में यह ग्रेड प्रदान किया।
नेक की निरीक्षण टीम के चेयरमैन मिजोरम सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ केआरएस संबाशिवा एवं समन्वयक सदस्य डॉ बीआर आंबेडकर अम्बेडकर मुक्त विवि हैदराबाद के कुलपति डॉ कुसुम्बा सीताराम राव तथा कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलोजी केरल के डीन डॉ भाषी मारथ, देवी अहिल्याबाई विवि इंदौर के प्रो हेमा सुन्दर नायडू, सीसीएस विवि मेरठ के प्रो डॉ विजय जायसवाल सदस्यों के रूप में शामिल रहे। विवि के कुलपति डॉ बीजी सिंह ने टीम का स्वागत कर अपना प्रेजेंटेशन दिया। कुलसचिव इंदु अनंत व अन्य विभाग प्रमुखों ने भी आवश्यक जानकारियाँ प्रस्तुत कीं। टीम के दो सदस्यों देवी अहिल्याबाई विवि इंदौर के प्रो हेमा सुन्दर नायडू तथा सीसीएस विवि मेरठ के प्रो डॉ विजय जायसवाल ने भिलाई स्थित क्षेत्रीय केंद्र में पहुँच कर रिकार्ड खंगाले और शैक्षणिक प्रगति के विषय में विस्तृत जानकारी ली थी। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ डीएन शर्मा ने अपने प्रस्तुतिकरण में दुर्ग संभाग के शहरी, आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित 32 अध्ययन केन्द्रों की स्थिति व गतिविधियों से अवगत कराया। टीम ने दूरदराज के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने व गुणवत्तायुक्त सेवाएं देने विवि के प्रयासों की सराहना की। टीम ने कुरूद स्थित मनसा शिक्षा महाविधालय में विवि के शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गहराई से समीक्षा की एवं अभिलेखों व स्वयम अधिगम सामग्री की स्थिति व गुणवत्ता को परखा। दुर्ग स्थित व्हीवाईटी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित अध्ययन केंद्र में अभिलेखों तथा महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं व सुविधाओं को भी देखा था।

Share this
READ MORE  ईडी का बड़ा खुलासा, अब तक 221 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति अटैच, गिफ्ट में लग्जरी गाड़ी लेने वालों की भी बन गई लिस्ट, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ईडी कार्रवाई