सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज दुर्ग जिला द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव लोक कला भवन सिविल लाइन में मनाया गया। पुरोहित मंच के अध्यक्ष तोरण तिवारी ने वेद मंत्रों के साथ तथा राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात संजय दुबे, जितेन तिवारी, शिवाकांत तिवारी ने अपने गीत संगीत से पूरे माहौल को भक्ति मय बना दिया।

राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा ब्राह्मण एक ऐसा व्यक्ति है जो विश्व कल्याण की बात करता है इनका जन्म ही विश्व कल्याण के लिए हुआ है। विश्व गुरु बनाने में ब्राह्मणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम को प्रीति अजय बेहरा, मंजरी दुबे, विश्वनाथ पाणिग्रही, सीएस पांडे, बृज मोहन तिवारी ने भी संबोधित किया।
उसके पश्चात भगवान परशुराम की भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवाकांत तिवारी ने किया। सभी परिजनों द्वारा शतरूपा शीतला मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में मुकेश तिवारी श्याम तिवारी डॉक्टर गोविंद प्रसाद दीक्षित, सतीश वैष्णव अविनाश तिवारी किशोर तिवारी शैलेंद्र शुक्ला नंदकिशोर शर्मा सतीश पांडे, अनीता शुक्ला गोदावरी पांडे आरती तिवारी लीला दुबे सरिता दुबे, बीपी उपाध्याय, महेश दुबे, विमल तिवारी सहित काफी संख्या में परिजन उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  राष्ट्रीय स्तर पर एंटी रेबीज कार्यक्रम चलाना होगा केनाइन फूड क्षेत्र में अनुसंधान की अपार संभावनाएं, कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन