दंतेवाड़ा नक्सली हमला : गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम बघेल से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Share this

रायपुर,26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में आज हुए नक्सली अटैक में 10 जवान शहीद हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 10 पुलिस कर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों के मुताबिक शाह ने स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को हरसंभव मदद देगी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 10 पुलिसकर्मी और एक चालक की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुई जब राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक दल नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहा था। यह क्षेत्र राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित है। नक्सलियों ने माल ढुलाई वाली उस मिनी वैन को विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें सुरक्षाकर्मी यात्रा कर रहे थे।

Share this
READ MORE  कामधेनु विवि, दुर्ग में तीन दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ