दंतेवाड़ा में बारूदी ब्लास्ट, 11 जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया

Share this

 

दंतेवाड़ा में जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताया जा रहा है। घटना में DRG के 10 जवानों सहित 11 लोगों के शहीद होने की खबर है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। जवानों से भरी गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ाया गया है।

मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक 11 जवान शहीद हुए हैं।आज 26 अप्रैल को दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver के शहीद होने की खबर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को लेकर दुख जताया है।

Share this
READ MORE  दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस, CM साय ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी, ये है ट्रेन का पूरा टाइम टेबल