जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल, 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन का आज अंतिम दिन

Share this

रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज अधिवेशन के समापन पर राहुल गांधी का संबोधन होगा। रविवार दोपहर पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे रायपुर के जोरा मेला ग्राउंड में आमसभा होगी। जिसमें लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आमसभा में राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी करेंगे। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय के सामने जोरा मैदान में आयोजित सभा में प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे। सभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित करेंगे।

Share this
READ MORE  हरियाणा में सीएम के साथ विधायक रिकेश ने किया मंच साझा, कई सामाजिक बैठकों में हुए शामिल, हुआ भव्य अभिनंदन